फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl dies after being hit by train

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट से युवती की जान गई

Sat, 08 Apr 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 08 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after being hit by train
संतकबीरनगर। चुरेब रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ट्रेन के आगे कूद गई थी। मालगाड़ी के लोको पायलट ने चुरेब के स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी रामलक्षन यादव ने बताया कि शव की पहचान सरौली चहारूम निवासी 21 वर्षीय रुबी यादव पुत्री विजय चंद के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि किसी कारण से युवती तनाव में थी। उसी तनाव की वजह से उसने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह टहलने के लिए निकली थी। कैसे ट्रेन की चपेट में आ गई, समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया युवती की ओर से आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। युवती ने ऐसा क्यों किया, यह कोई नहीं बता पा रहा है। जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed