फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   girl body found in sack was of madhuri

छह दिन पूर्व बोरे में मिली युवती की लाश की माधुरी की थी

Sat, 04 Sep 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
girl body found in sack was of madhuri
छह दिन पूर्व बोरे में मिली युवती की लाश की माधुरी की थी
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया
लटकने या फिर लटकाकर मारने से हुई मौत को लेकर पसोपेश में पड़ी पुलिस
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से मिलकर पुलिस मौत की वजह को लेकर करेगी विचार-विमर्श
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। छह दिन पूर्व बखिरा क्षेत्र के बढ़या बाबू के पास झाड़-झंखाड़ में बोरे में रखकर फेंकी गई युवती की लाश बरामद हुई थी। पुलिस के मुताबिक शव की पहचान मेंहदावल क्षेत्र के जमोहरा गांव के महुआ टोला निवासी 22 वर्षीय माधुरी पुत्री झिनकू साहनी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण हैंगिग आया है। ऐसे में अभी पुलिस स्पष्ट नहीं कर पाई है कि युवती की लटकने से मौत हुई थी या फिर लटकाकर मारी गई थी। पुलिस पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से विचार-विमर्श करके आगे की कार्रवाई का निर्णय लेगी।

30 अगस्त को बखिरा क्षेत्र के बढ़याबाबू गांव के पास ध्रुव नरायन के खेत में सरपत के बीच बोरे में रखकर फेंकी गई युवती की लाश कुछ लोगों ने देखकर शोर मचाया था। सूचना पर बखिरा पुलिस के साथ डॉयल 112 नंबर की पुलिस टीम पहुंची थी। बाद में एसपी, एएसपी, सीओ और फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की थी। युवती क्रीम कलर की लैगी और समीज पहने हुई थी। लाश सड़ चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया था। 72 घंटे बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। एसओ चंदन कुमार ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र के जमोहरा गांव के टोला महुआ निवासी झिनकू साहनी पुत्र खुनखुन ने थाने पहुंच कर कपड़े के आधार पर शव की शिनाख्त अपनी 22 वर्षीय बेटी माधुरी के रूप में की। पिता झिनकू ने बताया कि उसकी बेटी 22 अगस्त से लापता थी। परिजन बेटी की तलाश कर रहे थे, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दिए थे। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आया है। अभी स्पष्ट नहीं है कि युवती की लटकने से मौत हुई थी या फिर लटकाकर मारी गई थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से संपर्क स्थापित कर युवती की मौत के कारण को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। वैसे घटना से जुडे़ हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसमें सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही युवती की मौत के राज का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed