फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl accused of raping on the pretext of marriage

युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया

Tue, 19 Jul 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Girl accused of raping on the pretext of marriage
युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत के बाद भी पुलिस ने दबाए रखा मामला
एसपी के निर्देेश के बाद आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
बखिरा(संतकबीरनगर)। क्षेत्र की एक युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक युवक ने बगीचे के पास बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। सूचना देने के बाद भी पुलिस ने मामले को तक दबाए रखा। सोमवार को जब मामला एसपी तक पहुंचा तो मुकामी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
पीड़ित युवती का आरोप है 11 जुलाई की रात करीब दस बजे गांव के युवक ने उसे फोन कर बगीचे के पूरब तरफ बुलाया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोधी करने पर आरोपी ने कपड़े फाड़ दिए। मुंह को बांधकर मारा पीटा भी।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए दोबारा दुष्कर्म करने की धमकी दी। उसने डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बगैर कार्रवाई किए चली गई। आरोप है कि युवक कई बार उसके साथ ऐसी हरकत कर चुका है। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
एसपी ने लिया संज्ञान तब हुई कार्रवाई
11 जुलाई की रात दस बजे दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता के अनुसार 12 जुलाई को थाने पर न्याय के लिए गुहार लगाई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। मजबूरन वह एसपी से मिली। एसपी ने मामले में एसओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तब जाकर बखिरा पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed