फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ghagra 40 cm below the danger mark, pressure on dams

Sant Kabir Nagar News: खतरे के निशान से 40 सेमी नीचे घाघरा, बांधों पर दबाव

Fri, 08 Aug 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 08 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ghagra 40 cm below the danger mark, pressure on dams
बिड़हरघाट पुल के पास उफनाई हुई सरयू 
महुली/रोसया बाजार। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अपने उफान पर बह रही सरयू खतरे के निशान से सिर्फ 40 सेंटीमीटर नीचे है। इससे बांधों पर पानी का दबाव बढ़ा है। कई गांव पानी से घिरे हैं। मरिया के पास स्थित खालेपुरवा गांव में नदी का पानी लोगों के घरों तक पहुंच चुका है। वहीं गांवों का बंधे और सड़क से संपर्क टूट गया है। प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है और बंधों पर पेट्रोलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

सरयू के लगातार बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं बांध व घाघरा नदी के बीच बसे कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। वर्तमान समय में पानी अपना पूरा दबाव बंधों पर बनाए हुए है। लेकिन नदी की मुख्य धारा करीब न होने से बंधे के अंदर पानी रिस रहा है। तुर्कवलिया, भिखारीपुर, गायघाट, खैरगाढ़, खालेपुरवा गांव में जाने के रास्ते जलमग्न हो गए हैं। इन रास्तों पर घुटनों तक पानी आ गया है। पशुओं के लिए चारा काटने के लिए लोग नाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

जलस्तर में लगातार वृद्धि से परडिया गांव के 30 घरों का केवटाही पुरवा, नकहा का 25 घरों की निषाद बस्ती, 200 घरों का नरायनपुर गांव, छपरा मगर्वी गांव का लगभग 80 घरों का कुर्मीयान टोला व कटहा-भिटहा गांव का 150 घरों का मदरहा पुरवा भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। वहीं भोतहा, हरिवंशपुर, नकहा, तेजपुर, माझाखड़गपुर रामपुर, पंडरिया सहित दर्जनभर गांवों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। जिससे लोगों में पशुओं के चारे के भी संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों में सीताराम, योगेंद्र निषाद, रामपियारे इंद्रेश निषाद, रामाज्ञा निषाद, झिनकान, बृजभान, बहादुर, लालमन, रामाशीष सहित तमाम लोगो का कहना है। कि हम लोग बहुत दिनों से इस परेशानी से झेलते चलें आ रहे हैं कई दिनों तक खेतों में बाढ़ का पानी भरने से अरहर, धान, सब्जी की खेती बर्बाद हो जाती है। पशुओं के चारे के संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed