फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ghaghara cutting fields

घट रहा घाघरा का जलस्तर, कटान हुई तेज

Sun, 03 Oct 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
ghaghara cutting fields
धनघटा में कटान करती घाघरा नदी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
घट रहा घाघरा का जलस्तर, कटान हुई तेज
विज्ञापन

एमबीडी बांध सुरक्षित, चपरा पूर्वी गांव के दक्षिण हो रही कटान
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। घाघरा नदी की कटान एमबीडी बांध के करीब स्थिर होने से सिंचाई विभाग के अधिकारी और प्रशासन के लोग भले ही राहत की सांस ले रहे हों, लेकिन किसानों की चिंता नदी की कटान से बढ़ गई है। नदी कटान स्थल से पूरब और पश्चिम की दिशा में तेजी के साथ कटान कर रही है। जिसे रोकने के लिए सिंचाई विभाग पूर्व की भांति हाथ खड़े किए हुए हैं।

घाघरा नदी तुर्कवलिया नायक के पास कटान करके एमबीडी बांध को काटना शुरू कर दी थी। कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा कटान स्थल पर डाले गए बोल्डर और बालू भरी बोरी से कटान पर कुछ हद तक नियंत्रण पाया जा सका। इधर, तीन दिनों से कटान नहीं हो रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस लेनी शुरू कर दी थी, लेकिन नदी ने कटान बंद न करके कटान स्थल बदल दिया है। चपरा पूर्वी गांव के दक्षिण नदी की तलहटी में बोई गई धान की फसल को नदी ने तेजी से कटान शुरू कर दिया है। चपरा पूर्वी गांव निवासी रामशब्द, रमेश, तिलकधारी, रामसेवक निषाद, जयराम प्रसाद, रामचंद्र आदि का कहना है कि नदी तेजी से कटान करते हुए पक कर तैयार हो चुकी धान की फसल को काटकर समाहित कर रही है। जिस गति से इन दिनों यहां पर कटान चल रही है उससे साफ मालूम हो रहा है कि बहुत जल्द ही नदी यहां भी बांध के पास आ जाएगी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र का कहना है कि इस समय बांध पूरी तरह से सुरक्षित है। तीन दिन से यहां पर कटान रुकी हुई है, लेकिन काम जारी है। नदी दूसरी जगह कहां कटान कर रही है, इसकी जानकारी उनको नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed