फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth arrested with two illegal pistols and four magazines.

Sant Kabir Nagar News: दो अवैध पिस्टल और चार मैगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with two illegal pistols and four magazines.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात हनुमान मंदिर, एनएच-28 रसूलाबाद तिराहे के पास से एक युवक को दो अवैध .32 बोर पिस्टल और चार मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी इन हथियारों को लखनऊ पहुंचाने की तैयारी में थे। बरामदगी के आधार पर उनके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को एसपी कार्यालय में मामले की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चल रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे और एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम शनिवार रात क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रसूलाबाद तिराहे के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम ने हनुमान मंदिर, एनएच-28 के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने एक मोबाइल फोन, पिट्ठू बैग, कपड़े और 500 रुपये नकद भी बरामद किए।

पकड़े गए आरोपी की पहचान चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ चंदन सिंह निवासी बढ़या ठाठर, थाना मेंहदावल के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed