फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Body of elderly woman found in pond

Sant Kabir Nagar News: पोखरे में मिला वृद्ध महिला का शव

Sun, 23 Aug 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Body of elderly woman found in pond
सेमरियावां। कोतवाली थाना क्षेत्र के सौरहा सिंहोरवां गांव में शनिवार शाम पोखरे में एक वृद्ध महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सौरहा सिंहोरवां गांव निवासी फूलमती पत्नी पंचराम उर्फ पंचू (80) शुक्रवार सुबह घर से निकली थीं। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के स्थानों पर भी खोजबीन की गई लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब पांच बजे गांव से सटे पोखरे में लोगों ने महिला का शव देखा गया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन ने शव की पहचान फूलमती के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि वृद्ध महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उनके तीन बेटे हैं और तीनों अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। फूलमती दूसरे नंबर के बेटे उदयराज उर्फ टिकोरी के साथ रहती थीं।

उदयराज मुंबई में रहते हैं। उनकी पत्नी सुनीता ही वृद्धा के खाने-पीने की देखभाल करती थीं। वृद्ध महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed