फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Faith: A massive surge of devotees will throng Shiva temples today.

आस्था : आज शिवालयों में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का रेेलां

Sun, 23 Aug 2026 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Faith: A massive surge of devotees will throng Shiva temples today.
तामेश्वरनाथ मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर/ हरिहरपुर। सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने की संभावना है। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं।
प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और मेला कमेटी के लोगों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए। रविवार की शाम को कांवड़ियों का जत्था सरयू से जल लेकर मंदिर पहुंच गया। जहां उनके ठहरने और विश्राम की व्यवस्था कमेटी के सदस्यों ने की है।
विज्ञापन

सावन का अंतिम सोमवार होने के चलते जिले के शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक करेंगे। सर्वाधिक भीड़ तामेश्वरनाथ धाम के शिव मंदिर पर होगी। शिवभक्तों की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की शाम शिव मंदिर के सामने लगने वाली शिवभक्तों की लाइन को संभालने के लिए बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। परिसर में भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए त्रिस्तरीय पुलिस बैरिकेडिंग की गई है, जिससे जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। जलाभिषेक के लिए लाइन में खड़ी महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है। मंदिर की चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए सीसीटीवी के जरिये परिसर की निगहबानी की जाएगी।
पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, पिंटू भारती, शशांक भारती, ओम अनुपम भारती ने बताया कि सावन के बीते तीनों सोमवार को परिसर में शिवभक्तों की भारी भीड़ रही। अंतिम सोमवार होने के चलते जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से सचल पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए परिसर में फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है। पोखरे से सुरक्षा के लिए गोताखोर भी मौके पर मौजूद रहेंगे।

आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए परिसर में चिकित्सकों की टीम भी मुस्तैद रहेगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मशंकर भारती ने बताया कि सावन मेले के समापन में पांच दिन शेष हैं ऐसे में मंदिर में रुद्राभिषेक और अन्य अनुष्ठान के लिए शिवभक्तों की भीड़ रहेगी। स्थानीय शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक करेंगे। बैजूनाथ धाम, नाथनगर के निबिअहवा पोखरा, हरिहरपुर के सिद्धेश्वरनाथ और बेल्डुहा के शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालु शिव की पूजा आराधना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed