फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Get the pending complaints resolved promptly on the portal

Sant Kabir Nagar News: पोर्टल पर लंबित शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराएं

Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Get the pending complaints resolved promptly on the portal
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत संदर्भों के निस्तारण की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों का समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। कोई भी संदर्भ डिफाल्ट की श्रेणी में न जाने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती संदर्भों के निस्तारण की प्रक्रिया के दौरान अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की सघन मॉनिटरिंग अवश्य करें कि उनके द्वारा शिकायती संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि संदर्भों के निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक महत्वपूर्ण है। शिकायत के निस्तारण में गुणवत्ता जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो यही शासन मूल भावना है।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें, जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने कहा कि सभी अधिकारीगण नियमित तौर पर पोर्टल पर संदर्भों को प्राप्त होते ही निस्तारित करने की दिशा में कार्रवाई प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में प्राप्त जो भी प्रार्थना पत्र आते हैं उसे अधिकारी आवश्यकतानुसार संबंधित विभागीय अधिकारी से संपर्क कर तत्काल निस्तारित करना सुनिश्चित करें।


इस दौरान एडीएम न्यायिक चंद्रेश सिंह, सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवनलाल, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, एसडीएम सदर हृदयराम तिवारी, एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed