Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gayatri Mahayagya organized with mantra

Sant Kabir Nagar News: मंत्र के साथ गायत्री महायज्ञ का आयोजन

Mon, 14 Oct 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 14 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Gayatri Mahayagya organized with mantra
- धर्मसिंहवा क्षेत्र के रैधरपार में समय माता मंदिर पर किया हवन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मसिंहवा। क्षेत्र के रैधरपार में समय माता मंदिर स्थान पर रविवार को गायत्री यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महामृत्युंजय मंत्र और गायत्री मंत्र का जप करते हुए लोगों ने हवन किया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं गायत्री परिवार के युवा जिला संयोजक आचार्य राजमणि शर्मा ने बताया कि यज्ञ में सभी को सदबुद्धि, कल्याण और उज्जवल भविष्य के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दीं।
विज्ञापन

बताया कि मनुष्य के अंदर लोभ, मोह और शत्रु उसे सत्कर्म करने से रोकते हैं। अगर व्यक्ति सात्विक बनकर पूर्ण मनोयोग के साथ गायत्री उपासना और गायत्री महा मंत्र का जप करेगा, तो उसके तीनो शत्रु नष्ट हो जाएंगें और वह सत्कर्म में प्रवृत्त होकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला संयोजक मार्कण्डेय पांडेय और विश्राम प्रसाद वर्मा ने भी अपना संबोधन दिया। यज्ञ का कार्य गिरजेश पति त्रिपाठी और फूल कुमार त्रिपाठी ने संपन्न कराया। संगीत शांति कुंज हरिद्वार से प्रशिक्षण लेकर आए विश्वजीत वर्मा ने दिया। यज्ञ का संचालन सांथा ब्लाॅक संयोजक हरिराम राय ने किया।

इस दौरान हरिश्चंद्र चौधरी, रामसजीवन शर्मा, इंदल चौधरी, राम किशुन चौधरी, श्रीराम, हरिराम वरुण, शंकर साहनी, बुद्धिराम साहनी, श्याम बिहारी शुक्ल, किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed