{"_id":"673e20b7955dbe6c1c01cfc3","slug":"gave-information-about-historical-heritage-to-the-youth-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124132-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवाओं को ऐतिहासिक धरोहरों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवाओं को ऐतिहासिक धरोहरों की दी जानकारी
Wed, 20 Nov 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
मगहर। उत्तर प्रदेश पुरातत्व विभाग लखनऊ के अंतर्गत क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई गोरखपुर के द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय लखनऊ की निदेशक रेनू द्विवेदी के निर्देशन व उत्खनन एवं अन्वेषण अधिकारी व प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई गोरखपुर रामविनय के नेतृत्व में संतकबीर विद्यापीठ इन्टर काॅलेज मगहर के छात्र छात्राओं के द्वारा काॅलेज से कबीर चौरा परिसर स्थित ताना बाना केंद्र के साथ ही संतकबीर की समाधि व मजार स्थल का शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि डाॅक्टर राकेश मिश्रा ने कहा कि कबीर हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतिमूर्ति के साथ अहिंसा के पुजारी भी हैं। विश्व धरोहर सप्ताह मनाने का उद्देश आम लोगों को देश की धरोहरों के प्रति जागरूक करना है।ये पुरातात्विक धरोहरें हमारी संस्कृति का प्रतीक हैं। आज हमारे देश में तमाम ऐसी सांस्कृतिक धरोहरें हैं जिनके बारे में पुरातत्व विभाग द्वारा उनके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल करने के बाद उन्हें हम सबके सामने रखने का भरसक प्रयास करता है। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी गोरखपुर रामविनय ने कहा कि आए दिन प्राचीन धरोहरों पर अतिक्रमण का खतरा बना रहता है। लोगों की सामान्य मानसिकता यह है कि सरकारी संपत्ति का किसी भी तरह व्यक्तिगत उपयोग में लाया जाए और इस लालच में लोगों द्वारा सरकारी संपत्ति का अतिक्रमण एवं दुरुपयोग होता है। ि