फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   garbage problem

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था फेल, नगर वासी परेशान

Wed, 29 Nov 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
garbage problem
फोटो सहित
विज्ञापन

नगर पंचायत के कई वार्डों में गंदगी पसरी, सार्वजनिक स्थानों पर गिराया जा रहा कूड़ा-करकट

संवाद न्यूज एजेंसी

मेहदावल। नगर पंचायत में कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था फेल हो गई है। सार्वजनिक स्थानों पर खुले में कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। इसके चलते नगर के कई वार्ड गंदगी व जलभराव की चपेट में हैं। बेहतर कूड़ा प्रबंधन का दावा सिर्फ कागज में सिमट कर रह गया है।

मेंहदावल नगर पंचायत में कुल 20 वार्ड हैं। इनमें लगभग 70 हजार की आबादी निवास करती है। नगर पंचायत प्रशासन ने दो वर्ष पूर्व ही नगर के सोनबरसा वार्ड में एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया। नगर पंचायत प्रशासन दावा करता रहा कि एमआरएफ सेंटर का निर्माण पूरा होने के बाद नगर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था मजबूत होगी। इसके साथ ही नगर के लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। लेकिन, यह दावा सिर्फ हवाहवाई साबित हुआ।
विज्ञापन

18 नवंबर को डीएम महेंद्र सिंह तंवर जब कस्बे के छठ घाटों का निरीक्षण करने निकले तो नायक टोला के कुबेरनाथ मंदिर मार्ग पर सार्वजनिक स्थान पर बड़े पैमाने पर कूड़ा करकट देखकर नाराजगी जताई थी। ईओ को फटकार लगाने के साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी नगर की तस्वीर नहीं बदली। नायक टोला वार्ड से कुबेरनाथ शिव मंदिर जाने वाले मार्ग पर मलिन बस्ती से सटे एक निजी तालाब के पास कूड़ा-करकट का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के पुरवा वार्ड में सड़क पर पानी बह रहा है। गंदगी के अंबार और जलभराव से यह मार्ग पर बंद है। यही हाल पश्चिम टोला वार्ड में एक निजी जमीन में कूड़ा-करकट का ढेर लग गया है। कूड़ा निस्तारण केंद्र अर्थात एमआरएफ सेंटर नगर पंचायत प्रशासन अब तक शुरू नहीं कर पाया। इस पर ताला लटक रहा है। साथ ही इसका मुख्य गेट टूट गया है। परिसर में झाड़-झंखाड़ उग आए हैं।
कस्बा निवासी संजय कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, अमरनाथ गुप्ता, मनोज कुमार, विकास गुप्ता आदि का कहना है कि कूड़ा निस्तारण नहीं किए जाने से वार्ड वासियों की परेशानी बढ़ गई है। कूड़ा-करकट के अंबार से गंदगी फैल रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। उसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन साफ-सफाई व्यवस्था पर गंभीर नहीं दिख रहा।

कोट
नगर में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए मातहतों को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही एमआरएफ सेंटर शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। ट्रायल का कार्य पूरा हो चुका है।

-संदीप कुमार सरोज, ईओ मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed