फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Garbage burning on the highway, smoke makes travel difficult

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर जल रहा कूड़ा, धुएं से मुश्किल हुई राह

Wed, 19 Feb 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 19 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Garbage burning on the highway, smoke makes travel difficult
मगहर हाइवे के किनारे दिन में जलाया जा रहा कूड़ा ।
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर मगहर के आसपास दोनों पटरियों पर नगर पंचायत मगहर का कूड़ा गिराया जा रहा है। बाद में इसमें आग लगा दी जा रही है, जिससे हाईवे धुआं-धुआं हो जा रहा है।
विज्ञापन

हाईवे पर धुआं होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो हादसे की भी आशंका बनी रहती है। इसके अलावा जले कूड़े की राख से हाईवे किनारे पटरियों पर बने गड्ढों को पाटा जा रहा है। पछुआ हवा चलने पर यहा राख उड़कर राहगिरों के आंखों में पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर में कूड़ा निस्तारण के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में विभिन्न मोहल्ले से प्रतिदिन कूड़ा एकत्र करने के बाद हाईवे के किनारे ही फेंक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह है कि मगहर दुर्गा मंदिर से सीहापार हाल्ट तक कई जगह कूड़े आए दिन गिराए जा रहे हैं। बाद में इस कूड़ा को जलाया जा रहा है।
इससे राख उड़ती रहती है। जिससे हाईवे से होकर आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। इसके साथ ही राख को एकत्र कर जगह-जगह प्लाटों पर गिराकर गड्ढों को पाटा जा रहा है। इससे समस्या और बढ़ गई है।

आस-पास रहने वाले लोगों के आवासों व दुकानों में भी राख उड़कर जा रही है। जिससे लोगों के घरों की रौनक फीकी हो जा रही है। खान-पान की सामग्री भी खराब हो जा रही है। इसके बाद भी इस समस्या पर किसी का ध्यान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed