{"_id":"677828ec02813f7f99020c9b","slug":"gangster-attacked-three-smugglers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126540-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन तस्करों पर लगा गैंगस्टर ु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन तस्करों पर लगा गैंगस्टर ु
Fri, 03 Jan 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं की तस्करी व उनका वध करने के लिए गैर राज्यों में तस्करी व बिक्री करने जैसे जघन्य अपराध के आरोपी तीन गो तस्करों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष लालबिहारी निषाद ने बताया कि वे हमराही कांस्टेबल अंगद यादव व चालक हेड कांस्टेबल अर्जुन प्रसाद के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के मोहम्मद अय मुरादाबाद हाल मुकाम मोहल्ला शेर मर्दान खां थाना कोतवाली जनपद रामपुर, समीर अहमद पुत्र मुनीर अहमद निवासी भुलिया अगरवा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर व रेहान अहमद उर्फ मोहम्मद आमिर पुत्र मेराज निवासी मानपुर छितहीं थाना महुली जनपद संतकबीरनगर का एक संगठित गिरोह है।
यह लोग संगठित गिरोह बनाकर गो तस्करी, गोवध के लिए अन्य राज्यों में गोवंशीय पशुओं की तस्करी व बिक्री जैसे जघन्य अपराध में अभ्यस्त हैं। इनके खिलाफ गो तस्करी के मामले में थाने मे केस दर्ज है। आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित है। संवादा
विज्ञापन
यह लोग संगठित गिरोह बनाकर गो तस्करी, गोवध के लिए अन्य राज्यों में गोवंशीय पशुओं की तस्करी व बिक्री जैसे जघन्य अपराध में अभ्यस्त हैं। इनके खिलाफ गो तस्करी के मामले में थाने मे केस दर्ज है। आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित है। संवादा
विज्ञापन