{"_id":"67b37c810ed2449a700f17f9","slug":"future-pradhanji-saying-good-night-on-social-media-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-128706-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया पर गुड नाइट कर रहे भावी प्रधानजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया पर गुड नाइट कर रहे भावी प्रधानजी
Mon, 17 Feb 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर में ग्राम प्रधान पद के लिए उप चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रचार-प्रसार में भी तेजी आ गई है। खास बात यह है कि प्रधान पद के उप चुनाव के प्रचार को जितनी अहमियत दी जा रही है।
उससे ज्यादा लोग सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इसमें फेसबुक, व्हाट्सएप के साथ अन्य वेबसाइट भी है। जिन पर प्रत्याशी गुड नाइट और सुप्रभात का संदेश जनता को भेज रहे हैं। नाथनगर चुनाव में दावेदार से लेकर उनके समर्थक तक अपने पक्ष मैं मतदाताओं को लुभाने के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
यह चुनाव में जीत जाने पर जनहित में कौन से काम करेंगे इसका भी दावा कर रहे हैं। इन माध्यमों से जुड़े दावेदार तथा उनके समर्थक उनके चुनाव की पोस्ट को एक दूसरे को खूब शेयर करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
पोस्ट के माध्यम से दावेदार तथा उनके समर्थ के विकास की बातों के साथ अपने वादों का उल्लेख कर रहे हैं। प्रत्याशी गांव को विकसित कराने का दावा भी मोबाइल से कर रहे हैं।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप वाक्य युद्ध भी जारी है। खुद को अव्वल बताने में कोई भी कोर कसर छोड़ने को तैयार नहीं है। इस नूरा कुश्ती से गांव की सियासत भी खूब दिलचस्प हो गई है।