{"_id":"689b7faefa41a29fe60afb9e","slug":"fraud-with-a-constable-posted-in-co-office-case-registered-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-136910-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीओ दफ्तर में तैनात सिपाही से जालसाजी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीओ दफ्तर में तैनात सिपाही से जालसाजी, केस दर्ज
Tue, 12 Aug 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय मेंहदावल में तैनात एक आरक्षी के साथ नगर पंचायत के एक मुहल्ले के व्यक्ति द्वारा भूमि बेचने को लेकर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित आरक्षी की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
मेंहदावल सीओ कार्यालय में तैनात आरक्षी सूरज पासवान ने बताया कि उनकी मुलाकात शैलेंद्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह थाना मेंहदावल से कुछ माह पहले हुई थी। जान पहचान होने के बाद मार्च माह में शैलेंद्र सिंह ने मुझे बताया कि उनका शराब की दुकान का लॉटरी निकला है।
पैसे की आवश्यकता है, इसलिए वह खलीलाबाद के पटखौली में स्थित अपनी जमीन बेचना चाहते हैं। उन्होंने मुझे लॉटरी के संदर्भ में कागजात भी दिखाए। शैलेंद्र के द्वारा मुझे भूमि की खतौनी देते हुए खाली प्लाॅट भी दिखाया।
विज्ञापन
मैंने भरोसा करके पर्सनल लोन लेकर उनके खाते में 10.65 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब जमीन के बैनामा के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगे। पैसा मांगने पर जून महीने में गाली-गलौज व मारपीट किया और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। मामले में अब मेंहदावल पुलिस ने सिपाही सूरज पासवान की तहरीर पर शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, आकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह की माता, शैलेंद्र सिंह की पत्नी निवासी बैरियहवा, पक्का पोखरा, थाना मेंहदावल के खिलाफ ठगी, जलसाजी, कूटरचना तथा जाति सूचक गाली देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।