फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four youths riding a bike collided with a pickup, one died

Sant Kabir Nagar News: पिकअप से टकराए एक बाइक पर सवार चार युवक, एक की मौत

Wed, 29 Jan 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four youths riding a bike collided with a pickup, one died
धनघटा। धनघटा-उमरिया मार्ग पर नावन खुर्द गांव के निकट बुधवार को पिकअप की ठोकर से बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक ही बाइक पर बैठकर स्नान करने बिड़हरघाट जा रहे थे। इनमें से एक युवक की मौत हो गई है और एक घायल का इलाज जिला अस्पताल और दो घायलों का गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। मड़पौना गांव के औरहवा निवासी 20 वर्षीय संतराम पुत्र फेंकू, ग्राम मठिया निवासी 25 वर्षीय पकौड़ी पुत्र इंद्रभान, सेमरडाड़ी निवासी 28 वर्षीय मोनू पुत्र उदयभान व एक अन्य अज्ञात साथी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर धनघटा से बिड़हरघाट स्नान करने जा रहे थे। अभी वह नावन खुर्द गांव के निकट पहुंचे ही थे , तभी सामने से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक पर बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 20 वर्षीय संतराम पुत्र फेंकू की मौत हो गई। वहीं दो घायलों मोनू व एक अज्ञात युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि पकौड़ी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। संतराम के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घर के रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राम कृष्ण मिश्र के अनुसार दुर्घटना करने वाले पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed