{"_id":"65eb6e401433a7c102022169","slug":"four-year-old-tree-planted-at-another-place-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110989-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार साल पुराने पेड़ को दूसरी जगह किया रोपित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार साल पुराने पेड़ को दूसरी जगह किया रोपित
Sat, 09 Mar 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। जनपद में शायद पहली बार वृक्ष का प्रत्यारोपण कर एक से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर रोपित किया गया है। ग्राम रसूलाबाद में शुक्रवार को कुशीनगर जनपद के निवासी जितेंद्र यादव ने चार वर्ष पुराने जामुन के पेड़ को प्रत्यारोपित कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर लगा दिया है। जिसे देख सभी लोगों को अजूबा लगा।
रसूलाबाद के पूर्व ग्राम प्रधान अनिल यादव ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उनके मकान के सटे एक जामुन का पेड़ उग आया था। जिसे निकालने के लिए बहुत प्रयास किया लेकिन वृक्ष वहां से नहीं निकाल सके। उन्हें कुशीनगर जनपद के मठिया निवासी जितेंद्र यादव से मुलाकात हुई और उन्होंने कहा कि वे वृक्ष को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लगा देंगे। जितेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में लावारिस पौधों को उठाकर सार्वजनिक स्थानों पर निशुल्क प्रत्यारोपित करना उनका कार्य बन चुका है।
वह वर्ष 1986 से अब तक इस तरह से चालीस हजार वृक्षारोपण कर चुके हैं। कहा कि ग्राम रसूलाबाद में तीसवां वृक्ष प्रत्यारोपण महाशिवरात्रि के मौके पर किया गया है। इस पेड़ की उम्र चार साल और लंबाई लगभग 20 फिट है। जामुन के वृक्ष को पहली बार अगस्त 2023 में उसकी छोटी-छोटी जड़ो को काट कर उसमें प्लास्टिक की बोरी लगा दिया। उसके एक माह बाद सितंबर में दोबारा उसे चारों तरफ की मिट्टी को हटाया गया। उसे महाशिवरात्रि के दिन दूसरे स्थान पर लगा दिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर इंद्रजीत यादव, वीके यादव, जितेन्द्र यादव, हेमंत यादव, प्रह्लाद मौर्य, श्रीमद्भागवत यादव, अशोक, रामपत यादव आदि लोग मौजूद रहे।