{"_id":"5d34aafb8ebc3e6c961a0829","slug":"four-qualified-pcs-j-including-2-district-judge-daughters-khalilabad-news-gkp3147580100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पूर्व जिला जज की बेटियों समेत चार पीसीएस जे में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पूर्व जिला जज की बेटियों समेत चार पीसीएस जे में चयनित
विज्ञापन

हैंसर/धनघटा/मगहर। जिले के पूर्व जिला जज की दो बेटियों समेत सेमरडाड़ी और निबाहोरिल गांव के दो युवकों का चयन पीसीएस जे में हुआ है।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश चंद शर्मा की दो बेटियों का चयन पीसीएस जे में हुआ है। मूलत: गोरखपुर जिले के थाना सहजनवां के पूंडा गांव निवासी उमेश चंद्र शर्मा वर्तमान में जिला जज बनारस के पद पर आसीन हैं। उनकी बेटियां यशा शर्मा व सुप्रिया शर्मा ने यूपी पीसीएस जे में सफलता हासिल की है। यशा पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी देहरादून में विधि की प्रोफेसर हैं। वहीं छोटी बेटी सुप्रिया एलएलएम की छात्रा हैं। मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं होतीं। दोनों बेटियों ने न्यायिक परीक्षा में चयनित होकर हम सब को गौरवान्वित किया है। पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, सैय्यद शमीम अहमद, आफताब आलम, अवधेश सिंह, राजेश वर्मा, त्रिलोकीनाथ वर्मा, सभासद शिबतैन मुस्तफा आदि ने दोनों को बधाई दी है।
सेमरडाड़ी गांव के हासंडाड़ी टोला निवासी सतीश उपाध्याय के पुत्र प्रफुल्ल उपाध्याय ने प्राथमिक शिक्षा गांव पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्रहण की। गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद विधि की शिक्षा के लिए वह इलाहाबाद चले गए। यहां उन्होंने पीसीएस जे में 98 वीं रैंक हासिल की। पिता सतीश चंद्र और माता निर्मला बेटे की कामयाबी पर गदगद है। प्रफुल्ल की सफलता पर संजय उपाध्याय, श्रीकृष्ण उपाध्याय, भानु प्रताप चतुर्वेदी, अनुपम पांडेय, कृष्णचंद्र पांडेय आदि ने बधाई दी।
महुली थाना क्षेत्र के निबाहोरिल गांव निवासी मनीष कुमार यादव ने पीसीएस जे की परीक्षा पास की है। उनके पिता कमलेश यादव पुलिस लाइन गोरखपुर में परिवहन शाखा में उपनिरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। मनीष कुमार यादव ने एलएलबी पढ़ाई राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ से पूरी की है। परीक्षा का परिणाम आने के बाद परिवार खुशी से झूम उठा। मनीष कुमार यादव ने इस कामयाबी का श्रेय माता, पिता, बहन के अलावा गुरुजनों को दिया है। गांव के प्रधान राजवंत सिंह उर्फ राजू, बैजनाथ चौधरी आदि ने मनीष को बधाई दी है।