{"_id":"66d61be259334378f8092614","slug":"four-private-hospitals-and-pathology-labs-sealed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120152-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार निजी अस्पताल और पैथोलॉजी लैब सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार निजी अस्पताल और पैथोलॉजी लैब सील
Tue, 03 Sep 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
- एसीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा
- उमरिया बाजार, तिनहरी नहर और काली जगदीशपुर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र में सोमवार को एसीएमओ और सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्त्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित चार निजी अस्पतालों को सील कर दिया। टीम ने उमरिया बाजार, तिनहरी नहर और काली जगदीशपुर का में छापा मारा। छापा मारने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में निजी अस्पताल के संचालकों में हड़कंप मच गया। फरार संचालकों के क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
क्षेत्र में धड़ल्ले से संचालित हो रहे निजी अस्पतालों और क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। उमरिया बाजार क्षेत्र में अवैध क्लीनिक व अस्पतालों की संख्या एक दर्जन से अधिक है। एसीएमओ डॉक्टर राम अनुज व सीएचसी हैंसर के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र चौधरी के नेतृत्त्व में टीम ने उमरिया बाजार स्थित बाहर से चंद्रिका हॉस्पिटल में छापा मारा। हॉस्पिटल के भीतर अवैध रूप से बड़ा ऑपरेशन थियेटर संचालित हो रहा था। यहां एक गर्भवती महिला का प्रसव कराया गया था। टीम ने गर्भवती महिला को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया। पर्याप्त कागजात न मिलने पर अस्पताल को मौके पर सील कर दिया गया।
चपरा पूर्वी में अस्पताल संचालक फरार, नोटिस चस्पा
चपरा पूर्वी मार्ग पर स्थित आयुष्मान अस्पताल का कागज न मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। आभा मेडिकल बंसवारी गांव की एक शाखा उमरिया बाजार में छापा मारने गया। सूचना मिलने पर अस्पताल संचालक डॉ. महेश सिन्हा फरार हो गए। टीम ने अस्पताल को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया। उमरिया बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने न्यू आर्या और प्रियम हॉस्पिटल उमरिया बाजार पंजीकृत मिला। सभी कागजात उपलब्ध पाए गए। इस संबंध में चिकित्साधीक्षक हैंसर डॉक्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सील अस्पतालों पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल और पैथोलॉजी सील कर थमाया नोटिस
धनघटा। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी नाथनगर के अधीक्षक डॉ .राजेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम सोमवार अपराह्न बाद दो स्थानों पर छापेमारी किया। इस दौरान अवैध तरीके से संचालित हो रहे एक मेडिकल सेंटर (अस्पताल) एवं पैथालोजी सेंटर को सील कर संचालक को नोटिस थमाया। इस दौरान मरीजों को गुमराह करने वाले लगे बैनर को टीम के सदस्यों द्वारा नष्ट किया गया।
रविवार को महुली में एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड़ पर आ गया। सोमवार को सीएचसी नाथनगर के अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। अधीक्षक डॉ राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि सबसे पहले उनकी टीम काली जगदीशपुर मार्ग पर तिनहरी नहर के निकट अवैध तरीके से अर्नव मेडिकल सेंटर (अस्पताल) पर छापा मारा गया। बाहर प्रसव कराने की व्यवस्था सहित अन्य उल्लेख किया गया बैनर लगा हुआ था। मौके पर मरीज नहीं मिले। मौके पर संचालक द्वारा संचालन संबंधित कोई अभिलेख पेश नहीं किया गया। नोटिस देकर सेंटर को सील किया गया। उन्होंने बताया कि इसी तरह काली जगदीशपुर में अवैध तरीके से संचालित पैथालॉजी सेंटर पर छापेमारी की गई। मौके पर मरीज मिले। जो रोग जांच के लिए पहुंचे थे। कुछ मरीजों की रिपोर्ट मिली जिसे कब्जे में लिया गया। संचालक द्वारा कोई अभिलेख नहीं मिला। जिसके चलते उक्त सेंटर को सील की गई। कहा की किसी कीमत पर अवैध अस्पताल को चलने नहीं दिया जाएगा।