{"_id":"68d5936187b5409533026239","slug":"four-people-including-a-woman-tested-positive-for-dengue-and-are-being-treated-at-home-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138922-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला समेत चार मिले डेंगू से पीड़ित, घर पर चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला समेत चार मिले डेंगू से पीड़ित, घर पर चल रहा इलाज
Fri, 26 Sep 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:37 AM IST
सार
संतकबीरनगर में संचारी रोग अभियान समाप्त होने के बाद डेंगू के मामले बढ़े हैं। अब तक जिले में 32 मरीज डेंगू से पीड़ित मिल चुके हैं और इनका इलाज घर पर ही चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विस्तार
संतकबीरनगर। बरसात में संचारी रोगों के रोकथाम के लिए एक जुलाई से संचारी रोग अभियान चलाया गया जो 31 जुलाई को समाप्त हो गया। इसके समाप्त होते ही डेंगू के मरीज मिलने लगे। जिनका इलाज घर पर ही चल रहा है। इनकी निगरानी संबंधित सीएचसी और पीएचसी कर रही है। जिले में अब तक 32 मरीज डेंगू से पीड़ित मिल चुके हैं।
जानकारी के अनुसार हैंसर क्षेत्र के एक गांव निवासी 48 वर्षीय महिला गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 21 सितंबर को जांच करवाया तो उसे डेंगू निकला। इसकी रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज ने सीएमओ को भेजी तो टीम ने घर पर जाकर जांच की। महिला घर पर ही इलाज करवा रही है। इसी तरह से नाथनगर क्षेत्र के अलग-अलग गांव में दो मरीज डेंगू के मिले है। जिसमे 42 वर्ष का एक युवक बीआरडी में 23 सितंबर को जांच कराया तो उसे डेंगू निकला।
इसी तरह से 18 सितंबर को 32 वर्षीय एक युवक ने जांच कराया तो उसे भी डेंगू निकला। वहां से मिली रिपोर्ट पर स्वास्थ्य टीम इन मरीजों की निगरानी शुरू कर दी है। इसी तरह से बेलहर क्षेत्र के 32 वर्षीय युवक ने लखनऊ में केजीएमसी ने जांच कराई तो डेंगू पाया गया। वहां से रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजी गई। जिसके बाद जिले के संबंधित सीएचसी और पीएचसी ने इन मरीजों की निगरानी शुरू कर दी। इनका घर पर ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी राकेश पाल ने बताया कि डेंगू चार मरीज मिले हैं। जिनका इलाज चल रहा है, मरीज स्वस्थ हैं। इनकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनवरी से अब तक कुल 32 मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं।