फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four people face assault over land dispute

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट, चार पर केस

Fri, 24 Oct 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four people face assault over land dispute
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के काजीपुर रेहरवा मगहर में जमीन विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगाें के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित राजकुमार ने अपने शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर को रात 11 बजे उनके गांव के इंद्रेस, कपिल, कल्लू और भारत जमीन झगड़े के विवाद को लेकर गाली देने लगे। मना करने पर लात घूंसा व लाठी डंडा से काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। घटना देखकर बीच-बचाव में आये अन्य परिजनों को भी मारपीटकर जख्मीकर दिया। मारपीट के घटना में सभी को काफी चोट आया। संवाद
विज्ञापन

---------------
घरेलू विवाद में मारपीट, केस दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बाहिलपार माधोपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित सदावृक्ष गुप्ता निवासी बाहिलपार माधोपुर ने अपने शिकायत में बताया कि 22 अक्तूबर को समय रात 10 बजे उनका लड़का सुनील, सुशील घरेलू बात को लेकर उनको गाली देते हुए लात घूंसा व लाठी डंडा से मारने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भी भगाने लगे। मारपीट की घटना में उनको काफी चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन

---------------
मारपीट के आरोप में तीन पर केस
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के पुरानी सब्जी मंडी रोड पर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित कृष्ण कुमार निर्भित निवासी कसैला ने अपने शिकायत में बताया कि उनके लड़के दिनेश कुमार को 22 अक्तूबर की शाम 8:30 बजे के आस-पास पुरानी सब्जी मंडी खलीलाबाद पर प्रियांशु व गोलू निवासी बरदहिया बाजार व आयुष सिंह निवासी बनकटवा (कटबंंध) एकजुट होकर मारे-पीटे। इससे बेहद रक्त स्राव हुआ है। शरीर में बेहद चोटें लगी है। लोगों के जुटने पर असलहा दिखाते हुए व जान लेवा धमकी देते हुए चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
शांतिभंग में 17 आरोपियों का चालान
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में 17 आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है। थाना कोतवाली खलीलाबाद व दुधारा पुलिस ने एक-एक, धनघटा, मेंहदावल व धर्मसिंहवा पुलिस ने दो-दो और महुली चार व बेलहरकला थाना पुलिस ने पांच आरोपी को पकड़कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। वहां से सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। संवाद
---------------
महिला ने जेठ पर दर्ज कराया मारपीट का केस
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के पुरैना मंसूर गांव में महिला के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने महिला की शिकायत मिलने पर जेठ के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ दुधारा अरविंद शर्मा ने बताया कि पुरैना मंसूर गांव निवासी कल्पना देवी ने अपने शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर की शाम 4:30 बजे आपसी वाद विवाद को लेकर उनके जेठ अनिल उसके दरवाजे पर आकर गाली देते हुए मारने पीटने लगे और जानमाल की धमकी दी। संवाद
------------
मारपीट के आरोप में दो लोगों केस दर्ज
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया छितौना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। एसओ दुधारा अरविंद शर्मा ने बताया कि छपिया छितौना गांव निवासी सुशीला देवी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका लड़का विजय शर्मा सालेहपुर चौराहा से 19 अक्तूबर को दवा लेकर आ रहा था। तभी अचानक लड़के को गांव का विपक्षी सूफियान व सादिक निवासी मझौवा थाना पैकवलिया जनपद बस्ती गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। चौराहे पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर वहां से भाग गए। संवाद
------------------
हार्न बजाने से नाराज लोगों ने चालक को पीटा
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के नंदौर में हार्न बजाने से नाराज लोगाें ने एक चालक को पीट दिया। पुलिस मामले में चार आरोपी पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र स्थित पचारी कला गांव निवासी रीमा ने अपने शिकायत में बताया कि उनके पति गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। 19 अक्तूबर की शाम 5 बजे पति गाड़ी लेकर खलीलाबाद से आ रहे थे। नंदौर चौराहे से पहले यादव टोला के पास हार्न बजाने से नाराज होकर रामानंद यादव, उमाकांत उर्फ गोलू, अमित यादव व विकास यादव ने गाड़ी को रोक लिया और गाली देते हुए पति को नीचे उतारकर काफी मारापीटा। उन्हें पहले मेंहदावल सीएचसी फिर जिला अस्पताल और अब उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जहां पर उनकी हालत काफी नाजुक है। संवाद

----------------
कहासुनी के विवाद में मारपीट, केस दर्ज
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के राजेडीहा गांव में कहासुनी के बाद विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित चंद्रराम ने अपने शिकायत में बताया कि 20 अक्तूबर की रात 11 बजे गाली व कहासुनी के विवाद को लेकर गांव के रामशंकर, विकास व छोटू उनके दुकान पर चढ़कर लड़के अश्वनी कुमार को काफी मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। बचाव में गई पत्नी को भी काफी मारापीटा। जिससे दोनों को काफी गंभीर चोट आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed