{"_id":"62336d68d5cc964817353f48","slug":"four-people-booked-for-forgery-khalilabad-news-gkp4303017145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर महिला समेत चार लोगों पर जालसाजी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर महिला समेत चार लोगों पर जालसाजी का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर महिला समेत चार लोगों पर जालसाजी का केस दर्ज
कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये लेने का आरोप
कूटरचित वीजा थमाया और रकम वापस मांगने पर दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने बृहस्पतिवार को महिला समेत चार लोगों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया। आरोप है कि लोगों ने विदेश भेजने के नाम पर पीड़ित से साढ़े चार लाख रुपये ले लिया और उसे फर्जी वीजा थमा दिया। बाद में रकम वापस मांगने पर उसे अपशब्द कहते हुए धमकी देकर खदेड़ दिया।
सतहरा गांव निवासी सुरेश का कहना है कि उसके गांव के चंद्रकेश ने गोरखपुर जिले के रहने वाले तीन लोगों से उसकी मुलाकात कराई। उसके भाई को कनाडा भेजने की लोगों ने जिम्मेदारी ली। वीजा सहित अन्य दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर उससे साढ़े चार लाख रुपये लिया। आरोप है कि इस दौरान उक्त लोगों ने कूटरचित तरीके से तैयार किया गया फर्जी वीजा व दस्तावेज उसके भाई को दे दिया। जांच के दौरान इसकी पुष्टि हो सकी। जब उक्त लोगों से दी गई रकम की मांग की गई तो भड़क गए। उसे अपशब्द कहते हुए मारपीट कर भगा दिया। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूरी में कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ केडी सिंह ने बताया कि इस मामले में चंद्रकेश निवासी सतहरा, राजेश प्रजापति निवासी नगवा थाना गीडा गोरखपुर, इंद्रेश, गीता देवी निवासी सतुआभार थाना खजनी जिला गोरखपुर के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज दर्ज किया गया।