फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four more people injured in the accident

हादसे में घायल चार और लोगों की गई जान

Fri, 05 Aug 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four more people injured in the accident
बखिरा क्षेत्र के भवानीगाढ़ा गांव में मृतक रामखुशी गुप्ता के घर पर जुटे लोग। - फोटो : KHALILABAD
हादसे में घायल चार और लोगों की गई जान
विज्ञापन

बुधवार को भड़ारी गांव के पास पिकअप पलटने से घायल हुए थे 16 लोग
- घटना में घायल अब तक पांच लोगों की हो चुकी है मौत
- बालूशासन के आमी नदी तट पर शवों का हुआ अंतिम संस्कार
बखिरा/संतकबीरनगर। क्षेत्र के भड़ारी गांव के पास हुए हादसे में भवानीगाड़ा गांव निवासी घायल चार और लोगों की मौत हो गई। हादसे में अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। देर शाम बालूशासन स्थित आमी नदी तट पर शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

बखिरा क्षेत्र के भवानीगाड़ा गांव निवासी रामखुशी गुप्ता की पांच वर्षीय पौत्री अंशिका पुत्री सनी गुप्ता का मुंडन संस्कार कराने लोग बुधवार को पिकअप से महाराजगंज जिले के लेहड़ा देवी मंदिर गए थे। परिवार के सदस्यों के साथ शुभचिंतक और रिश्तेदार समेत कुल 17 लोग पिकअप में सवार थे। घर लौटने के दौरान शाम को भड़ारी गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलट गई। हादसे में घायल लक्ष्मीना उर्फ शीला (18) पुत्री दीनदयाल की जिला अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई थी। जबकि 16 लोग घायल हुए थे। जिसमें से गंभीर रूप से घायल आठ लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। एसओ बखिरा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज ले जाते दौरान रास्ते में घायल 20 वर्षीय अनिल यादव पुत्र विश्वनाथ और 50 वर्षीय रामखुशी गुप्ता की मौत हो गई थी। जबकि बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉजेज में उपचार के दौरान 70 वर्षीय कौशिल्या देवी पत्नी स्वर्गीय रामजी और 11 वर्षीय रवि पुत्र भगवान दास की मौत हो गई। देर शाम को लोगों ने शवों का अंतिम संस्कार बालूशासन स्थित आमी नदी के तट पर कर दिया। घटना की सूचना पर विधायक अनिल तिवारी ने घाट पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया। विधायक ने घटना में पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाएं जाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed