फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four die including son-son, son-in-law

आंधी-बारिश से पिता-पुत्र समेत चार की मौत 

Tue, 09 May 2017 11:54 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 09 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four die including son-son, son-in-law
बखिरा क्षेत्र में आंधी-बारिश के दौरान गिरा विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
जिले में सोमवार की रात आंधी-बारिश से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन मासूमों समेत छह लोग घायल हो गए। वहीं मेहदावल-खलीलाबाद पर पेड़ गिरने से दस घंटे तक आवागमन बाधित रहा। कई स्थानों पर पोल व ट्रांसफार्मर गिरने से विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई। 
विज्ञापन


 बाघनगर प्रतिनिधि के अनुसार भंगुरा गांव निवासी सुखई (48) अपने पुत्र सचिन (14) के साथ छत पर सोए थे। रात में आंधी आने पर पिता-पुत्र छत पर ही लगे टिनशेड को पकड़ कर उजड़ने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान टिनशेड उड़ गया और सुखई नीचे हैंडपंप व सचिन दीवार से टकराकर घायल हो गए। फोन करने पर भी जब सरकारी एंबुलेंस नहीं मिल पायी तो प्राइवेट वाहन से दोनों को बस्ती जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही दोनों मौत हो गई। सूचना पर मंगलवार को एसडीएम, तहसीलदार और एसओ पहुंचे गए। एसओ मनोज त्रिपाठी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसडीएम उमेश चंद निगम व तहसीलदार अरविंद सिंह ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य मेहताब आलम लड्डू ने परिजनों को सरकारी मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


कांटे प्रतिनिधि के अनुसार, भेलवासी गांव में कच्ची दीवार पर बना छप्पर ढह गया। इससे उसके भीतर सोए आठ वर्षीय दिपांशु पुत्र गंगाराम की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथ में सोए दादा-दादी बाल बाल बच गए। कक्षा एक का छात्र दिपांशु अपने माता- पिता का इकलौता बेटा था। मौके पर पहुंचे कांटे चौकी इंचार्ज और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।लोहरौली प्रतिनिधि के अनुसार, अमया गांव में पेड़ की डाल गिरने से दबकर 23 वर्षीय आमीना खातून पत्नी रमजान अली की मौत हो गई। पति ने बताया कि आंधी आने के बाद आमीना घर के सामने पेड़ के नीचे रखी लकड़ी को उठाने गई थी और वह हादसे का शिकार हो गई। खबर पर नायब तहसीलदार आर के पांडेय और पुलिस मौके पर गई। लेकिन परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। जिससे पुलिस वापस लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सेमरियावां ब्लॉक के टेमा सेमरियावां मार्ग, बीएमीटी मार्ग, पैड़ी दानोकुइयां मार्ग पर पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने रास्ते से गिरे पेड़ हटाकर आवागमन संचालित कराया। वहीं उच्च प्राथमिक स्कूल बाघनगर में कई वर्ष पुराना पीपल पेड़ गिरने से बाउंड्रीवाल व गेट ढह गया। प्राथमिक स्कूल करही में आंधी से बाउंड्रीवाल ढह गई। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार,  बेलहर बाजार पर आंधी के दौरान रामनेत के मकान पर पाकड़ का पेड़ गिर गया। जिससे मकान के छत की रेलिंग टूट गई। धुपचंद राय के मकान पर पीपल का पेड़ गिरने से दीवार में दरार पड़ गई। ओमकार राय के टेपों पर पेड़ गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गया। रामपाल यादव के घर के सामने नीम और इमली का पेड़ गिर गया। 

बखिरा एवं नंदौर प्रतिनिधि के अनुसार, खलीलाबाद- मेंहदावल मार्ग पर करैली गांव के पास सड़क के बीचो- बीच पेड़ गिर गया। जिससे रात एक बजे के बाद आवागमन बाधित हो गया। छोटे वाहन तो बगल से होकर निकल रहे थे, लेकिन बडे़ वाहनों का आवागमन दस घंटे तक बाधित रहा। मंगलवार को 12 बजे दिन के बाद आवागमन सुचारु हुआ। तिघरा ब्लॉक, नौरो गांव के पास और नंदौर के निकट सड़क पर पेड़ गिर जाने से आवागमन मंगलवार नौ बजे शुरू हुआ। बालू शासन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती राय का टिनशेड उजड गया। जिसमें रखा सामान नष्ट हो गया। कार्यकर्ता ने बताया कि टिनशेड में ही केंद्र संचालित होता था, आंधी में टिनशेड उजड़ जाने से उसमें रखा पोषाहार और अभिलेख भी नष्ट हो गए।

 बखिरा में भंगेश्वरनाथ मंदिर के पीछे तरफ आम का पेड़ गिर गया। जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। हटवा मे रामवृक्ष के मकान पर पेड़ गया, जिससे वह घायल हो गए। बूंदीपार में लालचंद का छप्पर गिर गया। जिसमें उनके परिवार के दो लोग घायल हो गए। उसी गांव के भानू का छप्पर गिर और तीन बच्चे चोटिल हो गए। जेई अमित सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बौरब्यास, महला, पकडिया, बूंदीपार ,नौरा, बघुआ, बखिरा, करैली, तिलाठी, बेलहर में करीब 40 पोल गिर गए। जबकि छपिया, समदा, शनिचरा और महला में विद्युत ट्रांसफार्मर भी गिर गए। बिजली व्यवस्था बहाल करने में 24 घंटे से अधिक का समय लगने की जानकारी दी।     


बिजली विभाग के एक्सईएन संजय सिंह ने बताया कि आंधी- बारिश से जिले के अलग-अलग जगहों पर करीब 150 पोल और दस ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए है। इससे करीब 15 लाख की क्षति का अनुुमान है। कुशहरा, करमाखान,बौरब्यास, बखिरा और पचपोखरी विद्युत उपकेेंद्र से जुड़े गांवों में सप्लाई बंद हो गई है। इन जगहों पर सप्लाई बुधवार सुबह तक शुरू होने की संभावना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed