फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four cleaning workers suspended

जांच में गंदगी मिलने पर चार सफाई कर्मचारी निलंबित

Tue, 23 Jan 2018 12:13 AM IST
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
संतकबीरनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 23 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Four cleaning workers suspended
जांच में गंदगी मिलने पर चार सफाई कर्मचारी निलंबित - फोटो : अमर उजाला
कांटे (संतकबीरनगर)। डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने सोमवार को विकास खंड सेमरियावां के तीन गांवों में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की जांच की। जांच के दौरान ही नऊआडीह द्वितीय में गदंगी का अंबार मिला। इससे नाराज डीपीआरओ ने वहां तैनात तीन सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


 डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि सेमरियावां क्षेत्र के बूधा कला में शिकायत थी कि शौचालय निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई हैं। जांच में शौचालय के दरवाजे गुणवत्तापूर्ण नहीं पाए गए तो उन्हें बदलने का निर्देश दे दिया गया हैं। जबकि अपात्रों को आवास देने व सीसी सड़क निर्माण की शिकायत की भी जांच की गई। जांच में यह दोनों शिकायते निराधार पाई गई। आगे बताया कि टेमा में शिकायत थी कि एक सड़क जो पहले आरईडी ने बनाई थी,उसी पर इंटरलॉकिग कार्य दिखा कर एक लाख तिरसठ हजार निकाल लिया गया हैं। इस संबंध में अभिलेख मांगे गए हैं। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ बताया जा सकेगा। आगे बताया कि इसी तरह नऊआडीह द्वितीय में भी वर्ष 2016, 17 और 18 में विकास कार्य में अनियमितता किए जाने की शिकायत हैं। अभिलेख मांगे गए हैं। अभिलेख देखने के बाद ही इसकी सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने बताया कि नऊआडीहा गांव में गदंगी का अंबार लगा पाया गया। जबकि उस गांव में तीन सफाई कर्मी तैनात हैं। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीनों सफाई कर्मियों को निलंबित करते हुए ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed