फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Foundation of Sati Mata temple exposed while digging drain, work disrupted

Sant Kabir Nagar News: नाला खुदाई में निकला सती माता मंदिर की नींव, कार्य बाधित

Fri, 23 Aug 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 23 Aug 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Foundation of Sati Mata temple exposed while digging drain, work disrupted
- सती माता मंदिर स्थान पर पूर्व में श्रद्धालु करते थे पूजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत बखिरा द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण में पूर्व निर्मित सती माता मंदिर का नींव मिला। जानकारी मिलने पर बखिरा कस्बे के कुछ लोगो ने खुदाई में मिले हुए नींव के स्थान पर कार्य रोकवा दिया।
मामले में कन्हैया लाल ने बताया बखिरा विद्युत उपकेंद्र के पीछे दशकों पूर्व सती माता का मंदिर बना हुआ था। 0.0420 हेक्टेयर सती माता मंदिर की जमीन है। कालांतर में जीर्ण-शीर्ण होने की वजह से मन्दिर ढह गया। मन्दिर पुनर्निर्माण नहीं होने की वजह से नींव मिट्टी में दब गया। एक पक्ष मन्दिर निर्माण शुरू कराने की पहल कर रह था, तभी दूसरा पक्ष सती माता मंदिर स्थान को विवादित बताकर न्यायालय चला गया। तभी से विवाद चला आ रहा है। उसके पिता स्व दुर्गा प्रसाद भी इस मामले का केस देखते थे। उनकी मृत्यु के बाद से वह इस मामले को देख रहे है। इसी सती माता स्थान पर कुछ महीने पूर्व एक व्यक्ति द्वारा टंकी रखी गई थी, जिसे लोगों के विरोध पर एसडीएम सदर ने आकर हटावाया था। पूर्व में श्रद्धालु इस मन्दिर में नियमित पूजा करते थे। विगत वर्ष भी महिलाओं ने तिलछठी की पूजा किया था।
विज्ञापन


इसी बीच नगर पंचायत द्वारा नाला निर्माण का कार्य शुरू करने के लिए जेसीबी लगाकर बृहस्पतिवार को खुदाई शुरू कराया। खुदाई के दौरान सती माता मंदिर की मिट्टी में दबी हुई नींव दिखी। नींव में ईंट व सरिया निकलकर बाहर आ गया। खुदाई के दौरान मिट्टी में दबे नींव की जानकारी होने पर दयाशंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता, रामकुमार तुरैहा, राजेश, रामकिशुन, कन्हैया लाल समेत दर्जनों लोगो की भीड़ जुट गई। इस दौरान मिले नींव स्थान के आसपास खुदाई का कार्य रुकवा दिया गया। इसकी जानकारी दयाशंकर गुप्ता ने एसडीएम सदर, अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश, चेयरमैन मोहम्मद आमिर व एसओ बखिरा को मामले से अव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर शैलेश दुबे ने बताया कि वह मामले की जानकारी करके उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed