फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Foul smell emanating from the dirt on the road, traffic became difficult

Sant Kabir Nagar News: मार्ग पर गंदगी से उठ रही दुर्गंध, आवागमन हुआ दुश्वार

Mon, 16 Dec 2024 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Foul smell emanating from the dirt on the road, traffic became difficult
मेंहदावल। मेंहदावल नगर पंचायत के विकास पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके बाद भी सड़क पर गंदगी से लोग परेशान हैं। नगर पंचायत के पुरवा वार्ड से सुवरहवा जाने वाली सड़क गंदगी से पटी हुई है। गंदगी से उठ रही दुर्गंध के कारण राहगीर और स्थानीय लोग परेशान हैं। वार्ड के लोग कई बार शिकायतें भी कर चुके हैं, फिर भी नगर पंचायत प्रशासन मौन है।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। वर्तमान समय में नगर क्षेत्र के पुरवा वार्ड में सड़क गंदगी से पटी हुई है। पुरवा से सुवरहवा स्टेट पंचमुखी मंदिर तक जाने वाली इंटरलाकिंग सड़क बदहाल है। हरिजन बस्ती के करीब सड़क पर गंदगी फैली है और झाड़-झंखाड़ लगे हैं। नाली का पानी सड़क पर फैल रहा है। जिसके कारण आवागमन इस मार्ग पर पूरी तरह से बंद हो गया है। नगर पंचायत प्रशासन के जिम्मेदार शिकायतों के बाद भी ठोस कार्रवाई करने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड निवासी सिद्धार्थ पांडेय, आनंद पांडे, सौरभ पांडेय, भूखल यादव, रामेश्वर यादव व अन्य का कहना है कि कस्बे से आने-जाने के लिए कम दूरी की सबसे अच्छी सड़क थी लेकिन वर्तमान समय में नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता के कारण यह मार्ग गंदगी तथा झाड़-झंखाड़ से पटा हुआ है। लोगों ने सड़क को साफ-सुथरा कराने की मांग की है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, लोगों के की समस्याओं का निराकरण जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed