फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former students were honored at the annual celebration.

Sant Kabir Nagar News: वार्षिकोत्सव में पुरातन छात्राओं का किया सम्मान

Sun, 14 Dec 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Former students were honored at the annual celebration.
राजकीय कन्या इंटर काॅलेज के वा​र्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं-स्रोत
संतकबीरनगर। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद का शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान सम्मान समारोह तथा पंख पत्रिका का विमोचन का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पुरातन छात्राओं का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद नाथ ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉक्टर नीतू यादव की पंख पत्रिका का डीआईओएस ने विमोचन किया। उन्होंने कहा कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। यह सराहनीय कार्य है। छात्राओें ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी है। इससे छात्राओं का हौसला भी बढ़ा है। विद्यालय में आगामी दो माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी रंगीलाल और राम सिंह का विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मान किया गया। विद्यालय में आए हुए पुरातन छात्राओं ने जिन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनका अनुभव साझा किया गया। प्रधानाचार्या डॉ सबीहा मुमताज ने पुरातन छात्राओं का सम्मान किया। वर्ष भर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन माला तिवारी ने किया। इस अवसर पर सोनिया, उषा वर्मा, सिम्मी साहू, कहकशा बानो, बीनू सिंह, मधु मिश्रा, पूजा मिश्रा, रचना मिश्रा, जेबा तबस्सुम, एकता राय, उमरावती यादव, सत्येंद्र यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, राम रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed