फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former student leader's father died after being hit by a train

Sant Kabir Nagar News: पूर्व छात्र नेता के पिता की ट्रेन के चपेट में आने से मौत

Sat, 14 Jun 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 14 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Former student leader's father died after being hit by a train
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बरईटोला निवासी पूर्व छात्र नेता के पिता की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। शहर के पुरानी सब्जी मंड़ी बरदहिया रोड शहीद बाबा मजार के सामने रेलवे ट्रैक पर उनका शव पाया गया। पुरानी सब्जी मंडी बरदहिया रोड शहीद बाबा मजार के पास शनिवार को सुबह छह बजे रेलवे ट्रैक पर शव देखने के बाद स्थानीय लोगों ने यूपी 112 को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोतवाली को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर पहचान न होने पर शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त का काम शुरू किया। दिन में नौ बजे के आसपास बरईटोला निवासी मनोज कुमार चौरसिया ने शव की पहचान अपने पिता सुरेंद्र प्रसाद पुत्र अभिनंदन (65) के रूप में की। मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि पिता की दिमागी हालत पिछले तीन वर्ष से ठीक नहीं चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed