फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former MP Sharad Tripathi remembered on death anniversary

Sant Kabir Nagar News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी

Fri, 30 Jun 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 30 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Former MP Sharad Tripathi remembered on death anniversary
मगहर में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा को संबो​धित सांसद।
मगहर। कबीर चौरा परिसर स्थित तानाबाना केंद्र में पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। महंत विचारदास की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि शरद त्रिपाठी सदन में क्षेत्र की समस्याओं को हमेशा उठाते रहे। उन्होंने जो पांच वर्ष में अपनी पहचान बनाई वह वह अद्वितीय है। वे हमेशा जिले की चिंता किया करते थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देवरिया सांसद डाॅ. रामपति राम त्रिपाठी ने कहा कि उनकी स्मृतियां हमारे पास एक धरोहर के रूप में मौजूद हैं।
विज्ञापन

महंत विचार दास ने कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी महान व्यक्तित्व के मालिक थे। हम सब उन्हें कभी भी नहीं भूल पायेंगे। सांसद गोरखपुर रविकिशन ने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी का न रहना हम सबके लिए दुख की बात है, लेकिन उनका कबीर व सर्वसमाज के प्रति प्रेम जग जाहिर है। इस दौरान विधायक महराजगंज जयमंगल कन्नौजिया, श्रीराम चौहान, विधायक फरेंदा ऋषि तिवारी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, नूरुज्जमा अंसारी, संजय त्रिपाठी,सुशील त्रिपाठी, नित्यानंद,पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा,पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




पत्रिका का हुआ विमोचन
मगहर। स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर उनके जीवन पर आधारित पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया।इस दौरान देवरिया के सांसद डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष एक व्यक्ति को स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर स्वर्गीय शरद त्रिपाठी कबीर स्मृति सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed