फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former MLA Abdul Kalam became SP district president

Sant Kabir Nagar News: पूर्व विधायक अब्दुल कलाम बने सपा जिलाध्यक्ष

Sun, 26 Mar 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 26 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Abdul Kalam became SP district president
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 25 जिलों में नए जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया है। संतकबीरनगर में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल कलाम को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अब्दुल कलाम के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

अब्दुल कलाम मेंहदावल विधान सभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में उनको खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र से टिकट मिला था। चुनाव के अंतिम दौर में उनका टिकट काट कर दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे को प्रत्याशी बना दिया गया था। इससे अब्दुल कलाम के समर्थकों में नाराजगी थी। रविवार को जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद अब्दुल कलाम के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

अब्दुल कलाम ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह बखूबी निवर्हन करेंगे। इसके साथ ही जिले में संगठन को मजबूत किया जाएगा। एक-एक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिले की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। देर शाम तक उनके आवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed