फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former CM Akhilesh Yadav addressed the public meeting on behalf of India Alliance in Sant Kabir Nagar.

Lok Sabha Election 2024: पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, यूपी की 80 सीटें हार रही भाजपा- कसा तंज

Mon, 20 May 2024 05:39 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 20 May 2024 05:39 PM IST
सार

इंडिया गठबंधन के तहत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बस्ती और संत कबीर नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दावा किया कि यूपी की सभी सीटें भाजपा हार रही है।

 

विज्ञापन
Former CM Akhilesh Yadav addressed the public meeting on behalf of India Alliance in Sant Kabir Nagar.
पूर्व सीएम अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की 80 सीटें भाजपा हार रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर गरीब महिलाओं के खाते में हर साल एक लाख रुपये भेजे जाएंगे। इसके साथ ही 30 लाख नौकरियां बेरोजगारों को दी जाएगी, यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है।

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान एक बार फिर भारी भड़ी उमड़ने से अव्यवस्था फैलने जैसी नौबत आ गई। सुरक्षाबलों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। अखिलेश, सोमवार को घनघटा के द्वाबा विकास इंटर कॉलेज में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह हमारे और आप के भविष्य का चुनाव है। आने वाली पीढ़ी का चुनाव है। इस चुनाव से संविधान को बचाया जा सकेगा। जैसे समुद्र मंथन हुआ था उसी तरह से 2024 में संविधान मंथन होने जा रहा है। एक तरफ वो लोग हैं, जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है, जो संविधान को बचाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल की केंद्र सरकार और सात साल की यूपी सरकार ने किसान, नौजवानों को धोखा देने का कार्य किया है। भाजपा ने कहा था कि सत्ता में आने के बाद किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। किसी की आय दो गुनी नहीं हुई बल्कि जो आय थी वह भी खत्म हो गई।


किसानों को जानबुझ कर डीएपी के साथ नैनों खरीदने का दबाव बनाया। नैनों बनाने वाले भारी कमीशन देकर भारत छोड़कर चले गए। यूपी सरकार बेरोजगारों को नौकरी नहीं देना चाहती है। इसलिए हर परीक्षा का पेपर लीक करा दे रही है। युवाओं का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर 30 लाख नौकरियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed