{"_id":"6797d473ab898e12b808b3e7","slug":"former-block-chief-of-semariawan-mumtaz-district-badar-for-six-months-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127678-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मुमताज छह माह के लिए जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मुमताज छह माह के लिए जिला बदर
Tue, 28 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख तथा वर्तमान प्रमुख के प्रतिनिधि मुमताज अहमद को जिला बदर घोषित किया गया है। डीएम कोर्ट ने एसपी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। छह माह के भीतर जिले की सीमा में दिखाई देने पर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा। जिले से बाहर वह जहां रात्रि विश्राम करेगा, स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना देनी होगी।
दुधारा थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी सरवर अली का बेटा मुमताज खुद को भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का नेता बताता है। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी जानकारी में मुमताज पार्टी में किसी पद पर नहीं है। बता दें कि, बीते 15 अक्तूबर को डीएम को भेजी रिपोर्ट में एसपी ने मुमताज को आपराधिक किस्म का व्यक्ति बताते हुए कहा था कि कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ साक्ष्य देने के लिए तैयार नहीं है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर की कोर्ट ने उसे छह माह के लिए जिले से निष्कासित कर दिया है। कहा है कि न्यायालय की अनुमति के बिना वह जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगा।