{"_id":"6064a98c8ebc3ee61f0595ad","slug":"forgery-found-in-toilet-built-khalilabad-news-gkp390337597","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों निर्माण की जांच में मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों निर्माण की जांच में मिली गड़बड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालयों निर्माण की जांच में मिली गड़बड़ी
- तत्कालीन ग्राम प्रधान, सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी व तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव से होगी रिकवरी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत करौंदा में शौचालयों की जांच में गड़बड़ी मिलने पर डीएम दिव्या मित्तल ने तत्कालीन ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारी से रिकवरी का निर्देश दिया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी उमाशंकर मिश्र के निर्देश पर ग्राम पंचायत करौंदा में निर्मित शौचालयों की जांच सहायक विकास अधिकारी बघौली रमेश चंद्र द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि 79 शौचालय अभी नहीं बने हैं। 28 शौचालयों में चेंबर नहीं बना है। 29 शौचालयों में गड्ढे नहीं बने हैं, जबकि 39 शौचालयों में छत नहीं बना है। 41 शौचालयों में दरवाजे नहीं लगाए गए हैं। इन शौचालयों का मूल्यांकन जिला कंसलटेंट एमआईएस स्वच्छ भारत मिशन कृष्ण चंद्र मिश्र से कराया गया। इसमें उन्होंने 10,81,200 रुपये का वित्तीय अनियमितता की बात कहीं गई। जिसको लेकर संबंधित को नोटिस जारी की गई लेकिन कई लोगों के स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए गए। ऐसे में तत्कालीन ग्राम प्रधान निर्मला देवी से 5,40,600 रुपये, कुस्मावती मिश्रा सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी से 2,70,300 व संजय कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी से 2,70,300 रुपये वसूली किए जाने के आदेश डीएम दिव्या मित्तल ने दिया गया है। इसी क्रम में विकास खंड सेमरियावां के ग्राम टेमा रहमत में सफीउल्लाह की शिकायत पर सीडीओ अतुल मिश्र ने जांच किया। इसमें सड़क निर्माण में गड़बड़ी पाई गई है। इस मामले में डीएम दिव्या मित्तल ने दुरुपयोग की गई धनराशि 5,78,870 रुपये का आधा 2,89,435 रुपये तत्कालीन ग्राम प्रधान साफिया खातून व तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी मोईनुद्दीन सिद्दीकी से 2,89,435 रुपये वसूली किए जाने का निर्देश दिया है।