फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Foreigners returning home... jostling in trains

Sant Kabir Nagar News: घर लौट रहे परदेसी...ट्रेनों में धक्का-मुक्की

Thu, 16 Oct 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Foreigners returning home... jostling in trains
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री-संवाद - फोटो : कलेक्ट्रेट में सांकेतिक जिला​धिकारी के तौर पर पीड़ित की सुनवाई करती छात्रा ह​र्षिता तिवारी व बगल मौजूद डीएम कुमार हर्ष।
संतकबीरनगर। दीपावली और छठ पर्व मनाने के लिए परदेसी घर लौटने लगे हैं। इसके चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। एक सीट के लिए लोग धक्का-मुक्की कर रहे हैं। स्पेशल ट्रेनें भी राहत नहीं दे पा रही हैं। लोग निजी बसों व साधारण क्लास में टिकट लेकर किसी तरह से अपने घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

धनतेरस का पर्व 18 और 20 अक्तूबर को दीपावली मनाई जाएगी। इसके बाद भैया दूज और छठ का पर्व है। इस बीच रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली, मुंबई, बंगलाैर, अहमदाबाद, कानपुर आदि शहरों में रहने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे हैं। इसके कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है जो लोग पहले से ऑनलाइन टिकट बुक कराए थे, उनके टिकट भी कंफर्म नहीं हो पा रहे हैं। मजबूरी में लोगों को जनरल कोच में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार और सामान के साथ जनरल कोच में सफर करना आसान नहीं है। लंबा रास्ता होने के बावजूद लोगों को खड़े होकर या फिर ट्रेन की गैलरी में किसी तरह यात्रा करनी पड़ रही है। यह स्थिति तब है जबकि त्योहार को लेकर कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रह है।

निजी बसों से सफर हुआ महंगा : वैसे तो लोगों की पहली पसंद ट्रेन है लेकिन ट्रेन में कंफर्म टिकट न मिलने पर लोग निजी बसों का सहारा ले रहे हैं। त्योहार के सीजन में निजी बस संचालकों ने किराया बढ़ा दिया है। दिल्ली के लिए जहां पहले 600 किराया देना पड़ता था अब तीन हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। दिल्ली से आए राकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन में टिकट कंफर्म न होने से निजी बस से आए हैं, इसके लिए तीन हजार रुपये खर्च करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed