{"_id":"63b5b881b8a628072b7c9615","slug":"for-the-sake-of-dowry-the-married-woman-was-beaten-and-thrown-out-of-the-house-khalilabad-news-gkp4632168120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
दो लाख नकदी मांगने का आरोप
पति समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दहेज में दो लाख रुपये नकदी की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई की। जेवरात ,कपड़े आदि रख लिया और घर से निकाल दिया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़िता ने बुधवार को कोतवाली में पति, सास-ससुर समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के देवापार निवासी शांति देवी ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले संतोष चौधरी के साथ हुई थी। शादी एवं विदाई के अवसर पर भाई एवं रिश्तेदारों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज एवं उपहार दिए थे। कुछ दिनों बाद से पति संतोष चौधरी, ससुर विक्रम चौधरी, सास फूलमती, देवर अशोक कम दहेज लाने की बोली मारने के साथ साथ मारते-पीटते थे।
आरोप है कि एक जनवरी 2023 को ससुराली दहेज में मायके से दो लाख रुपये नकद मांगने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने जेवरात, कपड़ा छीन लिए। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।