फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Footpath will be built from bypass to district hospital, will provide convenience

Sant Kabir Nagar News: बाईपास से जिला अस्पताल तक बनेगा फुटपाथ, मिलेगी सहूलियत

Sat, 15 Jun 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 15 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Footpath will be built from bypass to district hospital, will provide convenience
संतकबीरनगर। मेंहदावल बाईपास के पास सड़क के दोनों तरफ बन रहे फुटपाथ को अब जिला अस्पताल तक कराए जाने की योजना है। इससे शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। दुकानदार भी फुटपाथ पर दुकान लगा सकेंगे। इससे शहर भी सुंदर दिखेगा। डीएम ने कार्य योजना तैयार कर ली है। अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही इस पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर को सेफ सिटी के तहत विकसित किया जा रहा है। इसके लिए मेंहदावल बाईपास का सुंदरीकरण हो रहा है। ओवरब्रिज की रंगाई-पुताई के साथ तरह-तरह के स्लोगन खिले गए हैं। साथ ही चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाए जाने की योजना है। बाईपास पर करीब 300 मीटर तक सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ का निर्माण हो रहा है। ताकि बाईपास पर बाहर से आने वाले लोगों को शहर की खूबसूरती का अंदाजा कार्यों से हो जाए। अब इस फुटपाथ को विस्तार देने की योजना है। यह फुटपाथ जिला अस्पताल या जिला न्यायालय तक बनाने की योजना है। इसके साथ सड़क के दोनों तरफ दो फीट की दीवाल चलाकर फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। अगर कोई दुकान लगाना चाहेगा तो वह फुटपाथ पर दुकान भी लगा सकेगा। बड़गों निवासी राहुल प्रजापति, संतोष कुमार, जय हिंद का कहना है कि फुटपाथ बनने से राहत मिलेगी। सड़क से नाली तक कम से कम इंटरलाकिंग का निर्माण हो जाएगा और फुटपाथ बनने से सड़क के किनारे पानी नहीं लगेगा। यह पहल काफी सराहनीय है।
विज्ञापन


सेफ सिटी के तहत शहर का विकास कराया जा रहा है। पहले चरण में मेंहदावल बाईपास पर सड़क के दोनों तरफ तीन सौ मीटर के करीब फुटपाथ का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही अन्य कार्य भी हो रहे है। फुटपाथ को जिला अस्पताल तक विस्तार देने की योजना है। जल्द ही इस पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed