फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Following the District Magistrate's instructions, the victim received justice after 32 years.

Sant Kabir Nagar News: डीएम के निर्देश पर पीड़ित को मिला 32 साल बाद न्याय

Sun, 04 Jan 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Following the District Magistrate's instructions, the victim received justice after 32 years.
महुली के मड़हाराजा में जमीन खाली कराते प्रशासन के लोग-संवाद
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मड़हाराजा में 32 साल बाद भूमाफिया के कब्जे से जमीन मुक्त कराई गई। इसको लेकर पूर्व में मारपीट की रिपोर्ट महुली थाने में दर्ज है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया और पीड़ितों को कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असलम,जावेद ,जलालुद्दीन, हैदर अली पुत्रगण घुरहू निवासी नगवा की जमीन जो मड़हाराजा में थी। उस जमीन को कुछ लोगों ने कूटरचित तरीके से 32 साल पहले अपने नाम करा लिया था। लंबी लड़ाई के बाद पीड़ित पक्ष न्यायालय से मुकदमा जीत गया। उसके बाद उसका नाम गाटा संख्या 45 में नाम दर्ज हुआ। उन लोगों ने जमीन पर पिलर और मिट्टी डाल कर जमीन पर कब्जा भी कर लिया। उसके बाद भूमाफिया जबरन पिलर उखाड़ कर उस पर कब्जा करके प्लाटिंग करने लगे।
विज्ञापन

पीड़ितों ने जिलाधिकारी और एसपी से मामले में गुहार लगाई। डीएम के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की टीम गठित हुई। तहसीलदार राम जी और महुली इंस्पेक्टर रजनीश राय और कानूनगो अनिल शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और भूमि को कब्जा मुक्त कराया। तहसीलदार रामजी ने बताया कि अगर उस भूमि पर भूमाफिया फिर से कार्य बाधित करते हैं तो उनके खिलाफ प्रशासनिक करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed