{"_id":"67212db8b3a3ddb393041224","slug":"flag-hoisted-on-madrasa-attempt-to-spoil-the-atmosphere-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123039-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मदरसे पर झंडा लगा माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मदरसे पर झंडा लगा माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन
धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के छिबरा इलाके में मंगलवार सुबह एक मदरसे के गेट पर कुछ लोगों ने झंडा लगा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और दो दर्जन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
हालांकि स्थानीय लोगों की समझदारी से मामला बिगड़ने से पहले ही सुलझा लिया गया। संवेदनशील मामला होने के कारण एसडीएम मेंहदावल एवं सीओ ने भी विवादित जगह पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल इलाके में माहौल शांतिपूर्ण है।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के छिबरा वार्ड के मदरसे के बाउंड्री गेट के पास मंगलवार सुबह लोगों ने देखा कि गेट के ऊपर सरिया में एक झंडा लगा है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
एसओ पूनम मौर्या तुरंत पुलिस बल के साथ छिबरा पहुंच गईं और मदरसे पर लगे झंडे को उतरवाया। पुलिस ने सिक्रयता दिखाते हुए लगभग दो दर्जन लोगों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की, पर सभी ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की। स्थानीय लोग दीपावली पर्व से पहले यह कार्य कर माहौल बिगाड़े जाने की कोशिश का अंदेशा जता रहे हैं।
हालांकि लोगाें की समझदारी के कारण मामला बिगड़ने से बच गया। घटना की जानकारी के बाद एसडीएम मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव को सीओ केशव नाथ ने छिबरा में जाकर निरीक्षण किया। एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि दोनों पक्षों से डेढ़ दर्जन लोगों को शांति भंग में पाबंद किया गया है।