{"_id":"2d6bae5a829299d438e8052325cff599","slug":"five-youths-arrested-with-pistol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल के साथ पांच युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल के साथ पांच युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि रविवार की रात गश्त के दौरान नगर पंचायत हरिहरपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास एक गाड़ी में मौजूद पांच संदिग्ध युवक दिखाई दिए तो उन्हें वाहन रोकने का संकेत दिया।
पुलिस की गाड़ी देख कर वाहन तेज गति से चलाते हुए वह भागने का प्रयास किए। घेराबंदी करके वाहन को रोका गया। गाड़ी का कागज मांगने पर कोई भी कागज नहीं दिखा पाए।
पूछ ताछ में युवकों ने अपना नाम विजय जयसवाल, आकाश मद्धेशिया निवासी सिधवारे, थाना फरेंदा, रूपेश पासवान निवासी रतनपुर, फरेंदा, प्रदीप चौधरी निवासी लेदवा, फरेंदा और वाहन चालक ने अपना नाम अशोक चौधरी लेदवा, थाना फरेंदा जनपद महराजगंज बताया।
विज्ञापन
तलाशी में विजय जायसवाल के पास से यूएसए निर्मित 7.65 एमएम की पिस्टल और मैगजीन सहित एक कारतूस भी बरामद हुआ। पिस्टल के साथ पकड़े गए विजय जायसवाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया।
जबकि अन्य चार युवकों के खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आगे बताया कि गाड़ी को सीज कर दी गई है।