फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five lakh rupees grabbed in the name of getting admission in medical

Sant Kabir Nagar News: मेडिकल में एडमिशन दिलाने के नाम पर हड़पे पांच लाख रुपये

Sun, 18 Feb 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees grabbed in the name of getting admission in medical
- मेंहदावल कस्बे के मोहल्ला हर्दीहट्टा का मामला, दंपती समेत तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

- कुल 32 लाख रुपये में 27 लाख वापस किए
- बाकी की रकम मांगने पर पहले तीन व बाद में पांच लाख का फर्जी चेक दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से सिद्धार्थनगर जनपद के रहने वाले तीन लोगों ने बेटे को मेडिकल में एडमिशन दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपये लिए। काफी प्रयास के बाद 27 लाख 40 हजार रुपये वापस कर दिए। बाकी के 460000 रुपये वापस मांगने पर पहले तीन व बाद में पांच लाख रुपये के कूटरचित फर्जी चेक पकड़ा दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दंपती समेत तीन पर केस दर्ज किया है।
एसओ मेंहदावल रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि राजेश कुमार निवासी नगर पंचायत मेंहदावल मोहल्ला हर्दीहट्टा ने प्रार्थनापत्र के माध्यम से बताया कि नगर पंचायत के कुसफर मोहल्ला निवासी देवेंद्र कुमार एवं ओमप्रकाश मिश्र निवासी बांसी पथरा रोड जनपद सिद्धार्थगर जालसाजी व धोखधड़ी कर बेटे के मेडिकल में एडमिशन कराने के नाम पर 32 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

एडमिशन न होने और कई बार रकम वापस मांगने पर 27 लाख 40 हजार रुपये वापस किए। इसके बाद बाकि के 460000 रूपये वापस मांगने पर देवेंद्र कुमार की पत्नी साधना पासवान व देवेंद्र कुमार ने पहले कूटरचित तरीके से तीन लाख का चेक दिया, जो फर्जी निकला। दोबारा बकाया रकम मांगने पर पांच लाख रुपये का फर्जी चेक पकड़ा दिया। देवेंद्र व साधना ने चेक को गारंटी के तौर पर रखने की बात की और कहा कि पूरे रुपये मिल जाने के बाद चेक को वापस कर दें। बकाया रकम वापस कराने की जिम्मेदारी देवेंद्र कुमार के पिता ने लिखित दिया थाी। दोनों ने लिखित रूप से रकम लेने और वापस करने की बात भी स्वीकार की। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि तीनों संगठित होकर जालसाजी व धोखाधड़ी करके आए दिन किसी न किसी को ठगते हैं और राजेश के बाकी के रुपये वापस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल में एडमिशन के नाम पर रुपये लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्जकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed