{"_id":"644187e5f501928152081cd7","slug":"five-including-four-women-found-corona-infected-khalilabad-news-c-7-1-133259-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार महिलाओं समेत पांच मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार महिलाओं समेत पांच मिले कोरोना संक्रमित
Fri, 21 Apr 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में बृहस्पतिवार को चार महिलाओं समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उसके बाद अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 32 हो गई है। हालांकि, इनमें से 11 ने कोरोना से जंग जीत ली है। बाकी सभी होम आइसोलेशन में हैं। इधर, कोरोना के मरीज बढ़ने के बाद कोविड जांच में तेजी ला दी गई है। कोरोना मरीजों के बढ़ने के बाद भी जिला अस्पताल का एक ऑक्सीजन प्लांट अब तक चालू नहीं हो सका है।
बृहस्पतिवार को कोरोना की आई रिपोर्ट में खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सांथा क्षेत्र की रहने वाली 75 वर्षीय महिला और खलीलाबाद क्षेत्र की 15 वर्षीय बालिका कोरोना से संक्रमित मिली है। इसके साथ ही खलीलाबाद क्षेत्र का 28 वर्षीय युवक की भी संक्रमित मिला है। इन सभी ने जिला अस्पताल और सीएचसी खलीलाबाद में जांच कराई थी। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब तक 32 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 11 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 21 केस एक्टिव हैं।
लगातार कोरोना मरीज मिलने के बाद भी लोग बिना मास्क के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में चेतावनी के बाद भी लोग बिना मास्क के ही पहुंच जा रहे हैं। चिकित्सक मास्क लगा रहे हैं। मरीज बिना मास्क के ही चिकित्सक के पास पहुंच रहे हैं। उसके बाद चिकित्सक मास्क लगाकर आने के बाद ही देखने की हिदायत दे रहे हैं। सीएमएस डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि मरीज जिला अस्पताल आएं तो मास्क जरूर लगाएं। इससे मरीज और अस्पताल स्टाफ सुरक्षित रहेंगे।