{"_id":"6aa1a09b348305016709211e","slug":"five-hour-power-cut-at-night-from-the-mukhlispur-feeder-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-156969-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुखलिसपुर फीडर से रात में पांच घंटे बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुखलिसपुर फीडर से रात में पांच घंटे बिजली कटौती
विज्ञापन
महुली। क्षेत्र के मुखलिसपुर विद्युत फीडर से जुड़े उपभोक्ता अघोषित बिजली कटौती से बेहाल हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उमस भरी गर्मी के बीच कई दिनों से रात के समय रोजाना कई शिफ्ट में चार से पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है।
उपभोक्ता दिनेश, संतराम आदि के अनुसार शाम 7:00 बजे के बाद से ही रोस्टर के नाम पर कटौती शुरू हो जाती है, जो देर रात तक रुक-रुक कर जारी रहती है। इससे मुखलिसपुर, महुली, हरैया सहित फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों के लोगों को पूरी रात जागकर काटनी पड़ रही है।
उपभोक्ताओं ने बताया कि कटौती के संबंध में जब विद्युत उपकेंद्र पर जानकारी ली जाती है तो कर्मचारियों द्वारा केवल यह कहा जाता है कि बस्ती से आपूर्ति रोकी गई है। कटौती का वास्तविक कारण और रोस्टर की जानकारी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
अघोषित कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने मांग की है कि रात में की जा रही 4-5 घंटे की कटौती को तत्काल बंद कर सुचारु आपूर्ति बहाल की जाए, अन्यथा वे बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन को बाध्य होंगे।