फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   five candidate submit nomination

Sant Kabir Nagar News: पांच प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Fri, 31 Mar 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 31 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
five candidate submit nomination
- जनपद बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के प्रथम दिन शुक्रवार को अध्यक्ष, महामंत्री पद समेत कुल छह लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया, जिसमें से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर शशि कुमार ओझा, महामंत्री पद पर सुनील कुमार पांडेय, राणा रविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश पांडेय, प्रदीप कुमार प्रजापति ने नामांकन दाखिल किया, जबकि अध्यक्ष पद के लिए पर्चा लेने वाले राकेश सिंह ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल व तीन अप्रैल को भी दो दिन तक नामांकन दाखिल होगा। चार अप्रैल को पर्चा की जांच होगी, जबकि पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की वापसी की तिथि तय की गई है। मतदान 11 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे से ढाई बजे तक होगा, इसके बाद साढ़े तीन बजे से मतों की गणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। मतदान में 180 अधिवक्ता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी बार एसोसिएशन को एक में करने की मांग
दीवानी न्यायालय परिसर में वकालत करने वाले 237 अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पांचू राम मौर्या तथा सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश राकेश पाठक को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजा है। उन्होंने सभी बार एसोसिएशन को एक में करने की मांग की है। साथ ही अधिवक्ताओं ने जनपद बार एसोसिएशन के महामंत्री दुर्गेश नारायण मिश्र, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल को भी पत्रक देकर एक एसोसिएशन की मांग की है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने बताया कि जो लोग नाराज हैं व एक बार एसोसिएशन में आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed