फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   First time kulha operation in district hospital

आयुष्मान भारत योजना के तहत मिला लाभ

Mon, 15 Jul 2019 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
First time kulha operation in district hospital
जिला अस्पताल में महिला मरीज के कूल्हे का हुआ सफल आपरेशन। - फोटो : KHALILABAD
जिला अस्पताल में हुआ महिला के कूल्हे का सफल आपरेशन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत महिला का हुआ नि:शुल्क उपचार
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल में मेंहदावल की एक महिला के कूल्हे का सफल आपरेशन किया गया है। महिला का उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हुआ।
मेंहदावल कस्बे की रहने वाली 48 वर्षीया गीता पत्नी बृहस्पति मुनि कूल्हे के दर्द से परेशान थीं। जांच में पता लगा कि उनका कूल्हा खराब हो चुका है। महिला के घरवाले उन्हें जिला अस्पताल ले आए। जांच कराने के बाद डॉ. अमित सिंह ने महिला का उपचार शुरू किया। रविवार की देर रात गीता के कूल्हे का सर्जन डॉ. अमित सिंह और एनेस्थीसिया चिकित्सक डॉ. संतोष त्रिपाठी की टीम ने करीब दो घंटे तक ऑपरेशन किया। सोमवार को सब कुछ सामान्य रहने पर मरीजों के परिजनों के साथ-साथ चिकित्सकों ने भी राहत की सांस ली। सीएमओ डॉ. हर गोविंद सिंह, सीएमएस डॉ. पंकज टंडन, अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने दोनों चिकित्सकों और उनकी टीम को बधाई दी। सीएमएस डॉ. पंकज टंडन के अनुसार जिला अस्पताल में कूल्हा बदलने का आपरेशन पहली बार हुआ है जो पूरी तरह से सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed