{"_id":"661831003cbf5baad30717a4","slug":"fire-started-due-to-spark-from-straw-machine-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112658-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्ट्रा मशीन से निकली चिंगारी से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्ट्रा मशीन से निकली चिंगारी से लगी आग
विज्ञापन
- क्षेत्र के बढ़या व सोंहसा की घटना, कटे हुए खेत में आग लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के बढ़या व सोंहसा सीवान में चल रही भूसा मशीन से निकली चिंगारी से अचानक आग लग जाने से अफरातफरी का माहौल रहा। पछुआ हवा पाकर धीरे-धीरे आग पूरब की तरफ बढ़ने लगी थी। पूरब की तरफ खेत में गेहूं काटने के लिए पड़े हुए थे। आग लग जाने से भूसा मशीन चलाने वाले खेत छोड़कर भग गए। अगल-बगल के ग्रामीण इकट्ठा होकर आग पर काबू पा लिए। जिसकी वजह से खेत तक आग नहीं पहुंच पाई।
बढ़या व सोंहसा सीवान में बृहस्पतिवार की दोपहर दो भूसा मशीन चलाई जा रही थी। भूसा मशीन के चलते-चलते अचानक चिंगारी निकली और कटे हुए खेत में आग लग गई। खेत में आग लगता देख दोनों मशीन संचालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गए। आग ने विकराल रूप ले लिया। पछुवा हवा चलने के कारण आग पूरब की तरफ बढ़ने लगा। पूरब सीवान में गेहूं के कई एकड़ खेत अभी काटने के लिए पड़े हुए हैं। आग को बढ़ता देख अगल-बगल के गांव से हजारों की संख्या में लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लगभग एक घंटा कड़ी मेहनत करने के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। जिससे आग कटने को तैयार गेहूं के खेत तक नहीं पहुंच पाए। इस दौरान आग की घटना के कारण बढ़या व सोंहसा के कुछ लोग मारपीट भी कर लिए।