{"_id":"69dbd5b4253520632a0623d5","slug":"fire-in-the-fields-caused-panic-khalilabad-news-c-209-1-kld1017-149021-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेतों में आग लगने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेतों में आग लगने से मची अफरातफरी
विज्ञापन
आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करते लोग
रोसयाबाजा। धनघटा थाना क्षेत्र के अतरौलिया गांव के पश्चिम में रविवार को अचानक धुआं उठने लगा तो लोग पहुंच गए, जिसने आग का रूप ले लिया। अग्निशमन दल और लोगों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
गौवापार के पूरब और अतरौलिया के पश्चिम सिवान में गेहूं कटे खेतों से अचानक धुआं उठने लगा, जिसे देखकर लोग उसकी तरफ तेजी से दौड़े। जब तक लोग मामले की सूचना अग्निशमन दल को देते और मौके पर पहुंचते तब तक धुएं ने आग का रूप ले लिया और तेज पछुआ हवाओं के बीच आग तेजी से अतरौलिया गांव के किनारे पहुंच गई, जिसे बुझाने के लिए ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की।
इसी बीच दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई, जिसने तेजी अतरौलिया गांव की ओर बढ़ती और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया, जिससे आग पर किसी तरह से नियंत्रण पाया गया। इस घटना से काफी समय तक अफरा तफरी का माहौल रहा। हालांकि इससे धन या जन हानि नहीं होने पाई। उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।