फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire hydrants will be built at three places in the city

Sant Kabir Nagar News: शहर में तीन स्थानों पर बनेंगे फायर हाईडेंट

Sat, 06 May 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fire hydrants will be built at three places in the city
संतकबीरनगर। शहर की संकरी गलियों में आग लगने की घटनाओं से बचाव करने और लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग व नगर पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत शहर के तीन स्थानों पर फायर हाईडेंट का निर्माण कराएगा। साथ ही पुराने हाईडेंट की भी मरम्मत कराई जा रही है, ताकि आपात स्थिति में पानी की किल्लत न हो।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर की कई गलियां काफी संकरी हैं। पूर्व में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। तब आग बुझाने के लिए पानी की समस्या सामने आई थी। वैसे तो शहर में चार स्थानों पर फायर हाईडेंट बने हैं, लेकिन यह ढूंढने से भी दिखाई नहीं पड़ते हैं।
विज्ञापन

इस पर अमर उजाला ने सात अप्रैल के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने पूर्व में बने फायर हाईडेंट की मरम्मत कराई थी। हालांकि, उससे फायर हाईडेंट की व्यवस्था पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी। अब इस समस्या को दूर करने के लिए अग्निशमन विभाग व नगर पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत बरदहिया बाजार के दुर्गा मंदिर के पास, मेंहदावल बाईपास व बैंक चौराहा के पास नया फायर हाईडेंट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पुराने हाईडेंट की भी मरम्मत कराने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। इससे शहर में आग लगने पर पानी की समस्या का निदान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व में आग लगने की हो चुकी है घटनाएं
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी वर्तमान में एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। शहर के गोलाबाजार, बरदहिया बाजार, बैंक चौराहा, मेंहदावल बाईपास, अंसार टोला, पठान टोला, मुखलिसपुर रोड आदि ऐसे स्थान हैं, जहां पर कई गलियां काफी संकरी हैं। पूर्व में गोलाबाजार में घनी आबादी में जूते की दुकान में आग लग चुकी है। गली में अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं जा सकी। इसके साथ ही बरदहिया बाजार में गोदाम में आग लगने से सामान जल गया था। ऐसे में सतर्कता जरूरी है। साथ ही फायर हाईडेंट ठीक होने से पानी की समस्या का समाधान हो सकेगा।


शहर में फायर हाईडेंट की मरम्मत कराई जा रही है। इसके साथ ही तीन स्थानों पर नया फायर हाईडेंट भी बनाए जाएंगे। इससे समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकेगा।
विनय कुमार मिश्र, ईओ खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed