Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered in a case of assault and molestation following a court order

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर मारपीट व छेड़खानी के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी

Thu, 19 Nov 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in a case of assault and molestation following a court order
संतकबीरनगर। तालाब में मछली पकड़ने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट और नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर मारपीट और उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर विशेष पॉक्सो न्यायालय के आदेश से कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश दूबे के अनुसार, शहर निवासी पीड़ित ने नौ अक्तूबर को न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि 30 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे उसका छोटा बेटा गांव के पास स्थित तालाब में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के बच्चों से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद के बाद परवीन बानो, उसका बेटा सुफियान, बेलाल, साहेबे आलम और नन्हे लाठी-डंडे व सरिया लेकर उसके घर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट की। इसमें उसकी पत्नी, 11 वर्षीय बेटी और बेटा घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान बेलाल और सुफियान ने उसकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़ित के मुताबिक, घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची थी। उसने उसी दिन कोतवाली में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की और न ही घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। दो अक्तूबर को अस्पताल बंद होने के कारण तीन अक्तूबर को घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। पीड़ित ने पुलिस पर उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय दूसरे पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे बचाने का आरोप लगाया है। कोतवाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed